बुधवार, 16 मार्च 2016

ये हैं बॉलीवुड स्टार्स के फैमिली मेंबर्स, कर चुके हैं फिल्मों में एक्टिंग



                              
रोहित शेट्टी बॉलीवुड में फेमस डायरेक्टर हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनके पिता भी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। उनके पिता का नाम एमबी शेट्टी है, जिन्होंने गुजरे जमाने की फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। एमबी शेट्टी ने 'यादों 
की बारात', 'डॉन', 'त्रिशूल', 'फकीरा', 'कालीचरण', 'शंकर दादा' सहित अन्य फिल्मों में अभिनय किया है। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिनके फैमिली मेंबर्स भी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
                             

कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड के 'गब्बर सिंह' यानी अमजद खान के पिता जयंत (जकारिया खान) भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जयंत गुजरे जमाने की ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल निभाते थे। उन्होंने 'मेरा गांव मेरा देश', 'रेशमा और शेरा', 'हिमालय की गोद में', 'सपनों का सौदागर', 'अनमोल मोती' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।
                                    

किरण कुमार ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। उनके पिता जीवन भी फेमस विलेन थे। जीवन ने 'सुहाग', 'नसीब', 'चाचा भतीजा', 'जॉनी मेरा नाम' और 'धरम-वीर' सहित कई फिल्मों में काम किया है।
                                      

कम ही लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस अनीता राज के पिता जगदीश राज ने भी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं। जगदीश राज ने 'पाप का अंत', 'डॉन', 'आग ही आग', 'बॉक्सर', 'मजबूर', 'एक ही भूल', 'दीवार', 'ड्रीमगर्ल' सहित कई फिल्मों में काम किया है।
                                      







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें